SOYABIN KABAB RECIPE /सोयाबिन कबाब

SOYABIN KABAB RECIPE /सोयाबिन कबाब

कबाब का नाम सुनते ही लगता है की यह डिश टेस्टी तो होगी पर मीट से बानी हो के कारन बहुत से लोग इसे खाने से बचते है। पर यह कबाब ऐसे है जो हर कोई खा सकता है चाहे वह वेजिटेरिअन हो या नॉन वेजिटेरिअन यह सभी को पसंद आएगा । मीट की जगह हमने इसमें सोयाबिन का उपयोग किया है जिससे यह कबाब प्रोटीन से भरपूर होते हैं। और स्वाद में भी यह बहुत अच्छे लगते हैं।
तो चलिए बनाते है सोयाबिन कबाब बड़ी ही आसानी से घर पर।

🔸सोयाबिन कबाब रेसिपी

🔹सामग्री:

▸सोयाबिन चंक्स – 2 कप

▸बेसन – 1/4 कप

▸बारीक कटा हुआ प्याज़ – 1 मध्यम

▸हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)

▸अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटी चम्मच

▸जीरा पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच

▸लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच (स्वाद अनुसार)

▸धनिया पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच

▸हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच

▸गरम मसाला – 1/2 छोटी चम्मच

▸नमक – स्वाद अनुसार

▸चाट मसाला – 1/2 छोटी चम्मच

▸हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)

▸ब्रेडक्रंब्स – 2-3 बड़े चम्मच (बाइंडिंग के लिए)

▸तेल – 1-2 बड़े चम्मच (शैलो फ्राई या ग्रिल करने के लिए)

🔸विधि:

स्टेप 1: सोयाबिन चंक्स उबालना:

सब से पहले हम एक बर्तन में सोयाबिन डालेंगे।

अब इस सोयाबिन में 4 कप उबालें गरम पानी और थोड़ा नमक डालकर सोया चंक्स को 60 मिनट तक के लिए ढक कर रख देंगे ।

जब सोयाबिन ठन्डे हो जायेंगे तब उसका सारा पानी निचोड़ लेंगे ।

अब एक मिक्सचर जार में अदरक ,लहसुन, और हरीमिर्च को दरदरा पीस लेंगे

अब इसी जार में इसी पेस्ट के साथ सोयाबिन को भी मिक्सर में दरदरा पीस लेंगे ।

सोया कबाब मिश्रण तैयार करना:

एक बड़े बाउल में सोयाबिन के पेस्ट को डालेंगे ,अब इसमें बेसन, बारीक कटा प्याज, चाट मसाला, गरम मसाला, लाल मिर्च ,हल्दी, धनिया पाउडर,जीरा पाउडर,स्वाद के अनुसार नामक को डाले सभी मसाले अच्छे से मिलाएँ।

अब इसी मिक्सचर में हरा धनिया और ब्रेडक्रंब्स डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। मिश्रण थोड़ा टाइट होना चाहिए ताकि अच्छे कबाब बनें।

कबाब बनाना:

मिश्रण से छोटे-छोटे टिक्की या कबाब के आकार बना लें (गोल या सिलिंडर जैसी)।

जब सारे कबाब बन जाये तब इन कबब्स को 10 MIN के लिए फ्रिज में रख दे।

कबब्स को फ्राई करना:

अगर काम तेल में बनाना चाहते हैं तो एक तवे पर थोड़ा तेल गरम करें।

कबाब को दोनों ओर से सुनहरा और कुरकुरा होने तक शैलो फ्राई करें (हर तरफ 2-3 मिनट)।

चाहें तो इन्हें बेक या एयर फ्राई भी कर सकते हैं – 180°C पर 15–20 मिनट तक।

पर अगर आप ज़्यादा टेस्ट कबाब को बनाना चाहते हे तो इन्हे दीप फ्राई करे।

परोसने का तरीका:

गरमागरम कबाब को एक अच्छी सी प्लाट में सजाये इसके ऊपर थोड़ा सा कटा हरा धनिया छिड़क दे और थोड़ा सा चाट मसाला।

कबाब के साथ खाने के लिए आप हरी चटनी, प्याज के छल्लों और नींबू के साथ परोसें।

इसके साथ आप कुछ मीठा खाना चाहते है तो चॉकलेट कप केक की रेसिपी भी देख सकते हैं

टिप्स

1 .अगर आपके पास टाइम काम हो तो आप सोयाबिन गरम पानी में ढक के रखने की जगह आप सोयाबीन को अच्छे से 10 MIN उबल ले।

2 . मिक्सचर को हल्का टाइट ही रखे ज्यादा गीला ना हो।

3 . सभी मसलो को डाल कर पेस्ट को अच्छे कुछ देर तक हाथों से मिलाए।

 

निष्कर्ष :-

अगर आपको “सोयाबिन कबाब   रेसिपी “आर्टिकल पसंद आया है तो इस “सोयाबिन कबाब” रेसिपी को अपने दोस्तों रिश्तेदारों सभी के साथ शेयर जरूर करे , और इस रेसिपी को लेकर आपको कोई सवाल पूछना हो तो आप मुझे कमेंट में पूछ सकते है ,हम आपके सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

     

तो इस रेसिपी को बनाइये ,खाइये , खिलाइये और इंजॉय करिये अपने बच्चो और परिवार के साथ ।

  धन्यवाद……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version